.

नौकरी राशिफल जानने के लिए पहले अपनी राशि को जाने , इसके लिए नीचे राशियों के क्रम में , अपने नाम के पहले अक्षर से अपनी राशि को चुने, फिर नीचे दिए नौकरी राशि फल को पढ़ें.

,

,
.

Thursday, 23 March 2017

24 मार्च 2017 नौकरी राशिफल,


राशि फलादेश मेष
आप  जानते ही हैँ कि आप अत्यंत भावुक हैँ , बेशक भावुकता   वरदान होती है  भावुक लोगों में  हृदय की मात्रा अधिक होती है  भावुक लोग हृदय को ज्यादा छूते  हैं, लेकिन भावुकता और अति भावुकता का फर्क अभी आपको सीखना है, इसलिए आज के लिए आपको सलाह कि  अपनी जुबान पर काबू रखें, वर्ना नौकरी से जुड़े मामले  ख़राब हो सकते हैं .

राशि फलादेश वृष
ये आप की आदत है कि  आप निर्मल भाव से कोशिशें करते हैं, हालाँकि आपकी कोशिशें कामयाब होने में  थोड़ा समय लेती हैं, लेकिन वो कामयाब होती जरूर हैं, आज भी ऐसा ही दिन है,


राशि फलादेश मिथुन
समय तो बड़ा अच्छा चल रहा है  किन्तु जैसा कि  आपका स्वाभाव है, आप बड़ी जल्दी निराश हो जाते हैं, संयम खो देते हैं, जिससे आपको मुश्किल होती है, आपको सलाह है कि प्रयासों में   सावधानी की भी जरूरत है क्योंकि नौकरी से जुड़े  काम बन रहे हैँ   मान सम्मान का योग भी बन रहा है  रोजगार सुख   प्राप्त होने का योग भी है , 

राशि फलादेश कर्क
 ये नौकरी  करूँ  ना करूँ  वो नौकरी करूं  या ना करुं , यही सोचते रहे तो कैसे चलेगा  मन से पूछिए यदि  प्रयास सच्चा है  तो फैसला कीजिये  वर्ना बाद में  पछताना पड़ेगा।

राशि फलादेश सिंह
समय उपयुक्त है  लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं कि आप संयम को छोड़ दें, आप कर्म को  ईश्वर मानते हैं, उसी भावना का निर्वाह कीजिये, पवित्रता से कर्म  के प्रयास सफल  भी हो सकते  है  

राशि फलादेश कन्या
मन तो एक है, फिर दो तरह से क्यों सोचते रहते हैं, ऐसे तो निर्णय नहीं ले पाएंगे, हमेशा ये न सोचें कि क्या करूँ  , क्या ना करूँ , अपने मन को टटोलिये, यदि उसमें सचाई है  तो भावना  को व्यक्त करें , चाहे परिणाम कुछ भी , वर्ना दिल दुखता रहेगा। 


राशि फलादेश तुला
मन को काबू करें , विचारों की भरमार है, जिससे आप सफल होने में  दिक्कत महसूस कर रहे हैं, कोई भी आदमी सुपरमैन नहीं हो सकता, सब कोई सब कुछ नहीं कर सकता , जो आप कर सकते हैं, उसी पर अपने निर्णय का  फोकस करें  छोटी मोटी  मुश्किलों से परेशान ना हों  समय आपका का साथ देगा , 


राशि फलादेश वृश्चिक
आप जानते ही हैं, कि  समय ने आपको कितना रुलाया है, लेकिन आपने भी हिम्मत नहीं छोड़ी, इसलिए भगवान् आपसे खुश है, इसलिए ही नौकरी , रोजगार   से जुड़े मसले हल होने के करीब हैं  हिम्मत से आगे बढ़ें.  कोई मुश्किल आये तो सोच विचार करके आगे बढ़ें  समय आपके साथ है। 

राशि फलादेश धनु
हालांकि उम्मीद  तो है, किन्तु इधर उधर की बातें करके आप अपने कोशिश  को संभाल नहीं पा रहे हैं. जिससे मन अस्थिर है  यदि आप मन को शांत करें।  तो आप देखेंगे  क़ि  बहुत दिनों बाद रोजगार के मामले में  आपकी ऐसी जीत होने वाली है, जो आपने सोची भी नहीं होगी.. शुभकामनायें.  

राशि फलादेश मकर
आपका मन बच्चे की तरह निर्मल है, लेकिन इससे आपके अपने आप को संभल नहीं पा रहे, थोड़ा मजबूत बनिये तो देखेंगे क़ि जीवन  कितना  सुन्दर है, सबको  माफ़ करिये , मन मुटाव दूर करें  अधिक दिन तक गुस्सा बीमार  कर  देता है  खुश रहिये  खुश रखिये इसी से हौंसला  बढ़ता है, होंसले से रोजगार पाने  में मदद मिलती है 

राशि फलादेश कुंभ
आप हमेशा यही सोचते हैं,कि  जो हो रहा है, अच्छा हो रहा है, ये एक सकारात्मक सोच है, इसका आपको फल मिल रहा है, आज  जीवन मधुर रहेगा। जिसका सीधा असर आपके काम काज पर पड़ेगा, नौकरी में सफलता का योग है.

राशि फलादेश मीन
 यदि अपने  बारे मे  आजकल गलतफहमी चल रही है  कि  मैं कुछ नहीं कर  सकता तो इस समय वो गलत फहमी दूर करने की लिए आगे बढ़ें, अपने  को संभाले, आप ज्यादा मजबूत है, आप यदि गुस्सा छोड़ दें, तो सब कुछ ठीक हो सकता है, प्रयास करिये तो नौकरी मिलेगी, सुखद क्षण आएंगे   



सरकारी जॉब पाने का अचूक उपाय, click http://sarkarijobpanekeupay.blogspot.in/

for new great new jobs click; http://govtrectt.blogspot.in/

FOR NEW JOBS IN HINDI नया रोजगार समाचारCLICK; http://nayarojgarsamachar.blogspot.in/